जीरादेई: जमीनी विवाद में युवक की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या

  • सात लोगों के खिलाफ हत्या व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज
  • मृतक की मां व चाची घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर गांव में दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं दो महिला भी घायल हो गयीं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रामएकबाल राम व सुदामा राम के बीच जमीन विवाद चल रहा था. रविवार की देर रात बालू रखने के लिए विवाद हो गया. गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद हिंसक रूप ले लिया. इस घटना में राजू राम की मौत हो गयी. वहीं मृतक की मां पानमती देवी व चाची रमिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुदामा राम व उनके परिजन राजू राम की लाठी डंडे से पिटाई कर दिया. इस घटना में वह लहूलुहान हो गया. गांव के लोगों ने राजू को इलाज के सदर अस्पताल ले गए. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बीच बचाव में मृतक की मां व चाची घायल हो गयीं. घटना के बाद दूसरे पक्ष के लोग फरार हो गए. पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया.

मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा

मामूली विवाद में युवक की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा फैला है. मृतक के परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया है. मृतक राजू दो भाइयों में सबसे बड़ा था. उसके पिता राम एकबाल राम विदेश में मजदूरी का काम करते हैं. मां पानमती ज्येष्ठ बेटे की याद में बेसुध होकर रो रही है. मृतक जामापुर बाजार में फ़ोटो फ्रेमिंग का काम करता था. गांव के लोगों का कहना है कि राजू मिलनसार प्रवृति का युवक था. गांव के हर व्यक्ति के सुख दुख में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026