दरौंदा: चोरों ने दो लाख नगदी सहित पंद्रह लाख के आभूषण एवं अन्य सामान की चोरी

थाना क्षेत्र के गांव बावनागंज जलालपुर कुम्हार टोला की है घटना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के गांव बावनागंज जलालपुर कुम्हार टोला में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बना कर नगदी सहित लाखो रुपया के जेवर एवं कपड़ा ले कर चले गए. स्व. रामेश्वर पड़ित के लड़के योगेन्द्र पड़ित ने थाना में दिए आवेदन कहा है कि सोमवार की रात्रि में मेरी माँ का अचानक तबियत खराब हो गया. जिसके बाद पूरे परिवार के सदस्य मुख्य दरवाजे पर ताला लगा कर बथान में मां के पास चले गए. तबियत में सुधार नही हुआ तो रात भर वही रहे. सुबह चार बजे घर आया तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. अंदर के सभी घरों के दरवाजे खुले हुए हैं.

पेटी, बक्सा, गोदरेज के अलमीरा एवं पलंग का पटरा हटा हुआ था. चारो तरफ समान बिखरा पड़ा था. अलग अलग करने के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. इधर परिजनों की सूचना पर दरौंदा थाने के एएसआई के.डी प्रसाद ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. पुलिस की मौजूदगी में समान देखा गया तो चार बक्सा, तीन गोदरेज की अलमीरा, आठ सूट केश खुला हुआ था. जिसमे तीन मंगटीका, दो मंगलसूत्र, कान की बाली, दो गल्ला का हार, आठ अंगूठी, पांच चांदी की पायल, दरकश, मेहंदी छल्ला, साड़ी एवं नगदी शामिल है. सभी लगभग पंद्रह लाख रुपया की चोरी हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय मुखिया पति अरुण सिंह, समाजसेवी के.के सिंह के अलावे अन्य ग्रामीण मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026