महाराजगंज: क्षपं सह जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह तैयारी बैठक आयोजित

18 जून को पटना के बापू सभागार में होगी बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज स्थानीय शहर के निर्मल मैरेज हॉल में क्षत्रिय पंचायत जन प्रतिनिधियों के साथ पटना से आये क्षत्रीय समाज के नेताओं ने बैठक की. अध्यक्षता दरौंदा प्रखंड के मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने की. बैठक में आगंतुक नेताओं ने सत्ता में भागीदारी के लिए क्षत्रीय समाज को एकत्रित रहने की पाठ पढ़ाई. इसके लिए क्षत्रीय जन प्रतिनिधियों को 18 जून को पटना के बापू सभागार में होने वाले सम्मान समारोह में शामिल होने का न्योता दिया. जदयू के एमएलसी संजय सिंह ने कहा महाराणा, वीरकुंवर विचार मंच के बैनर तले 18 जून को पटना के बापू सभागार हॉल में क्षत्रिय पंचयात जन-प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन होगा. जिसमें क्षत्रिय समाज के पंचायत जन प्रतिनिधियों को एकत्रित होने की बात कही. बिहार के कोने-कोने से क्षत्रिय समाज के जनप्रतिनिधि लोग शामिल होंगे. जिसमें सीएम नीतीश कुमार सम्मान समारोह को संबोधित करेंगे.

यह आयोजन समाज की एकजुटता और प्रदेश के विकास में समाज की भूमिका को लेकर होगी. बिहार के पूर्व गन्ना मंत्री जदयू नेता गौतम सिंह ने क्षत्रिय जनप्रतिनिधि भाईयों से आग्रह किया कि आप अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने का काम करें. महाराजगंज में क्षत्रिय पंचायत जन-प्रतिनिधि सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में एमएलसी विनोद सिंह ने कहा कि बिहार आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सबसे तेज गति से विकास कर रहा है.

इसमें क्षत्रिय समाज की विशेष भागीदारी होनी चाहिए. जदयू नेता राणा रणधीर सिंह ने 18 जून के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन समय की मांग है, जिसमें समाज के सभी लोगों को शामिल होना चाहिए. बैठक में मुखिया आलोक सिंह, उमाशंकर सिंह, आशा सिंह, सविता सिंह, दिलीप कुमार सिंह, शेषनाथ सिंह, गुड्डू सिंह, विजय प्रसाद वर्मा, पवन सिंह, सुभाष सिंह, ओमप्रकाश, रवि कुमार सिंह, रामकृष्ण उसका का कामाख्या सिंह आदि भारी संख्या में पंचायत जन प्रतिनिधि उपस्थित थे .

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026