परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के रामगढ़ा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में बुधवार को मारपीट हो गई थी. जिसमें दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं. पीड़ित महिला कामेश्वर साह की पत्नी विजानती देवी ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि बुधवार की दोपहर अपने खेत में धान की सोहनी कर रही थी.
उसी समय स्व. हीरा साह का पुत्र रंजीत साह अभद्र गाली एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए मेरे पास आ गया. जब इसका विरोध की तो दौड़ कर घर से टांगी लेकर आया और जान मारने की नीयत से हमला कर दिया. जिसमें घायल हो कर गिर गई. झगड़ा छुड़ाने आयी मेरी गोतनी सोना देवी को भी मार पीट कर अधमरा कर दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…