दरौंदा: मछली पालन के लिए खोदे गड्ढे में डूबने से दो की मौत से कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: दरौंदा थाना क्षेत्र के उस्ती गांव में मंगलवार को पानी से भरे गड्ढे में डूब जाने से दो बच्चियों की मौत से कोहराम मच गया। मृत बच्चियां उस्ती निवासी सिकन्दर महतो की पुत्री अंशु कुमारी (11 वर्ष) व महाराजगंज निवासी हीरालाल महतो की पुत्री शारदा कुमारी (11 वर्ष) थीं। गांव में बरसों से बना यह गढढा है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को गांव के किनारे पानी से भरे गड्ढे में 10-15 बच्चे स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अंशु और शारदा पानी में डूब गईं। जब दूसरे बच्चों ने उन दोनों को नहीं देखा तब शोर मचाना शुरू किया। बच्चे घर आकर घटना की जानकारी दिए। सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण गड्ढे में दोनों बच्चियों को ढूंढने लगे।

गांव के भदया चंवर के गड्ढे में डूब जाने से दो बच्चियों की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों की चीख से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। आखिर किसे पता था कि मछली पालन के लिए खोदे गए गढ्ढे में अपने ही घर की बच्चियों की जान चली जाएगी। जिस गढ्ढे में दोनों बच्चियों की मौत हुई है। वह गढ्ढा उन बच्चियों के परिजनों ने ही मछली पालन के लिए खुदवाया है। गढ्ढे में अभी करीब 8 फिट पानी भरा है। मंगलवार को 10-15 बच्चे गढ्ढे में स्नान कर रहे थे। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण दोनों बच्चियां गहरे पानी में चली गई। दोनों बच्चियां पानी में डूब गई। दोनों की मौत की दर्दनाक घटना के बाद परिजनों की चीत्कार से गांव में सन्नाटा पसर गया है। बच्चियों के शव को देखकर हर किसी की आँखे भर जा रही थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024