सिवान: हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा

परवेज अख्तर/सिवान: प्रखंड के जलालपुर तिवारी टोला स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में करीब 1100 कन्यायें शामिल हुई। मंदिर परिसर से कलश लेकर कन्यायें जलालपुर कचहरी, कमला चौक, चंचौरा बाजार, होते हुए छपरा जिले के नवादा गांव के बाबा दूधनाथ मंदिर स्थित तलाब के किनारे पहुँची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया। कलश में जल लेकर कन्यायें दक्षिण मठिया, बंगराडीह होते हुए यज्ञ मंडप में पहुँची। कलश यात्रा के महायज्ञ मंडप में पहुँचने के साथ ही महायज्ञ का धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया।

महायज्ञ आयोजन समिति के सदस्य स्थानीय नागरिक रमेश तिवारी ने बताया कि कलश यात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अरणी मंथन और जलाभिषेक के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। आगामी 6 मई को नगर भ्रमण के बाद पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। महायज्ञ के अंतिम दिन यानी 7 मई को हवन, भंडारा के बाद संत महात्माओं की विदाई के साथ आयोजन का समापन होगा। कलश यात्रा में महायज्ञ समिति के सदस्य अरुण सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष पप्पू सिंह, देवनाथ सिंह, ददन मिश्रा, अंगद सिंह, रमेश तिवारी, शिवाकांत तिवारी, सुरेश गिरी, मनन पंडित, मोहन कुमार सिंह उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024