परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोन देने, केसीसी, ऋण वसूली, बीएल सीएल से संबंधी चर्चा की गई। शिविर लगाकर केसीसी लोन आवेदन लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक संग्रह करने का निर्देश दिया गया।
लोन लेने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक करने की सलाह दी गई। पीएमईजीबी योजना, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, पेंशन, छात्रवृत्ति आदि योजनाओं के भुगतान से पर भी चर्चा की गई। बैठक में एलडीएम शशि कपूर, उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के प्रियांशु राज, पूनम कुमारी, केनरा बैंक के दारौंदा शाखा के उपेंद्र कुमार, पीएनबी के सौरभ कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…