जीरादेई: राजेंद्र बाबू समतामूलक समाज के पक्षधर थे: अवध बिहारी

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के जीरादेई पहुंचने पर महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष निर्धारित कार्यक्रम के तहत देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद के पैतृक अवास पहुंचकर उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने राजेंद्र बाबू के पैतृक आवास का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि राजेंद्र बाबू समतामूलक समाज के पक्षधर थे। उनके बताए हुए मार्गों पर आज के युवाओं को चलने की आवश्यकता है। कहा कि आज के युवाओं को संघर्ष करना चाहिए। संघर्ष से ही सफलता मिलती है। सबको सदा जीवन तथा उच्च विचार रखना चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष के साथ रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव तथा एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव ने भी देशरत्न डा. देशरत्न की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विधानसभा अध्यक्ष के स्वागत के लिए जीरादेई मोड़ से देशरत्न के आवास तक कई तोरण द्वार बनाए गए थे। इस अवसर पर राजद नेता हरेंद्र सिंह, चंद्रिका यादव, अजय यादव, प्रेमकांत यादव, पप्पू यादव, नकुल यादव, मो. अरमान, जयप्रकाश यादव, बलिस्टर यादव, नंदजी यादव, मुखिया कयूम अंसारी, गजाधर यादव आदि उपस्थित थे। वहीं जदयू के नेता लालबाबू प्रसाद ने विधानसभा अध्यक्ष, विधायक हरिशंकर यादव तथा जदयू एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मौके पर जदयू के विचित्रमणि भगत, नागमणि कुशवाहा, सुरेश शुक्ला, प्रभाकर कुमार, विजयमल कुशवाहा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026