परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बौना गंज जलालपुर गांव में ताड़ के पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान शंकर मांझी के रूप में हुआ है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त युवक मंगलवार की शाम में ताड़ के पेड़ पर चढ़कर ताड़ी उतार रहा था. तभी अचानक उसका पैर लड़खराया और वह नीचे गिर पड़ा. जहां घटना स्थल पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही थानेदार कैप्टन शहनवाज ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव गमगीन माहौल में हों गया. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ है. इधर घटना की सूचना मिलते ही संगे संबंधियों ने भी मृतक के घर पहुंच कर सांत्वना दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…