सिवान में ट्रक और मैजिक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर दो गंभीर रूप से घायल एक की स्थिति गंभीर

परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमसीकरी गांव में बुधवार की संध्या तकरीबन 6:00 बजे ट्रक और मैजिक वैन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक कि पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकरा गांव निवासी 25 वर्षीय पुनीत कुमार के रूप में हुई है। जबकि दूसरे घायल की पहचान यूपी के देवरिया जिला अंतर्गत भींगाडी बाजार निवासी 22 वर्षीय विनोद प्रजापति के रूप में हुई है। घटना के संबंध में स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जमसीकरी में पश्चिम की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक से माल ढोने वाली मैजिक वैन की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में दो वाहनों की भिड़ंत का धमाका इतना जबरदस्त था कि अपने अपने मकानों से लोग बाहर निकल आए।

बता दें कि ट्रक और मैजिक में भिड़ंत होने के बाद ट्रक सड़क के किनारे बिजली के खंबे से जाकर टकरा गया। घटना के बाद मैजिक वैन में सवार चालक उसी में फंस गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह काफी मशक्कत के बाद उसे गाड़ी से बाहर निकाल इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भेजा गया। इस घटना में एक घायल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के संबंध में मैजिक वैन चलाक यूपी के देवरिया जिला के रहने वाले विनोद प्रजापति ने बताया कि वह सीवान में रहकर गाड़ी चालक का काम करते है। वे लोग रघुनाथपुर में माल उतार कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। बता दें कि स्थानीय लोगों ने अनियंत्रित ट्रक चालक को पकड़ लिया है। वहीं घटना के बाद पहुंची मौके पर पुलिस ट्रक चालक को ट्रक के साथ अपने कब्जे में लेकर थाने आई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026