Categories: पटना

दरभंगा: श्यामा माई मंदिर में पूजा करने आई महिला को पुजारी ने बाल पकड़कर पीटा, कमेटी ने लिया यह एक्शन

पटना: बिहार के दरभंगा जिले में एक पुजारी ने मंदिर में पूजा करने आई महिला को बाल पकड़कर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर एक्शन लेते हुए मंदिर कमेटी ने पुजारी के खिलाफ एक्शन लिया है और जांच कराने की बात कही है। फिलहाल पुजारी को मंदिर कार्यों से हटा दिया गया है।

घटना दरभंगा के राज परिसर में स्थित मां श्यामा माई मंदिर की दहलीज पर घटित हुई। यहां पुजारी ने मंदिर आई महिला के बाल पकड़कर पिटाई कर दी। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया। यह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंदिर कमेटी ने एक्शन लेते हुए पुजारी को मंदिर के कार्यों से अलग कर दिया है।

हालांकि महिला की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। महिला की पहचान भी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि घटना दो दिन पहले की है। महिला मंदिर के अंदर जाकर श्यामा माई की पूजा करने की जिद पर अड़ी थी जबकि कोविड गाइडलाइन की वजह से मंदिर के दरवाजे आम लोगों के लिए बंद थे।

महिला मंदिर के बंद दरवाजे को खोलने की जिद पर अड़ी थी। इसी बात को लेकर पुजारी और महिला के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान गुस्साए पुजारी ने महिला के बाल पकड़ लिए और उसकी पिटाई कर दी। वीडियो की पुष्टि करते हुए मंदिर के प्रबंधक चौधरी हेमचंद्र रॉय ने कहा कि महिला के साथ ऐसा सलूक सही नहीं है। पुजारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले की जांच जारी है।

वीडियो में ऐसा सुना जा सकता है कि महिला अपने ऊपर देवी आने का दावा कर रही हैं। ऐसे में पुजारी उससे पूछता है कि बता मेरे हाथ में क्या है। तो महिला तीन बार जवाब में फूल कहती है। जबकि पुजारी का हाथ खाली होता है। ऐसे में नाराज पुजारी उसके बाल पकड़कर पीटता है क्योंकि वह देवी मां को बदनाम कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024