Categories: पटना

नीतीश कुमार ने चिराग पासवान को दिया झटका, जदयू में लौटे भगवान सिंह कुशवाहा

पटना: लोजपा नेता चिराग पासवान को एक बड़ा झटका लगा है। जदूय छोड़ लोजपा का दामन थामने वाले पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने शनिवार को अपने समर्थकों सहित फिर से घर वापसी कर ली है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भगवान सिंह कुशवाहा को पार्टी क सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि भगवान सिंह कुशवाहा को जदयू का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि दो दिन पहले ही भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा था कि इससे पहले वे लोजपा में थे, लोजपा में विभाजन के बाद काम करने में परेशानी हो रही थी। वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास की नीतियों से प्रभावित हैं। इससे बिहार में परिवर्तन हो रहा है। इसलिए जदयू में शामिल होने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि भगवान सिंह कुशवाहा शाहाबाद की राजनीति में बड़ा चेहरा रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने लोजपा का दामन थामा था और चुनाव लड़कर दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं जदयू प्रत्याशी को तीसरे जगह से संतोष करना पड़ा था। पिछले विधानसभा चुनाव में शाहाबाद क्षेत्र के चार जिलों बक्‍सर, भोजपुर, कैमूर और रोहतास में जदयू को एक भी सीट हासिल नहीं हुई। हालांकि इससे पहले भी भगवान कुशवाहा जदयू छोड़कर वापस आ चुके थे। वो रालोसपा छोड़कर जदयू आए थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026