दारौदा: केंद्र सरकार के खिलाफ 15 को धरना देंगे महागठबंधन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौदा प्रमुख कार्यालय परिसर में गुरुवार को महागठबंधन का बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रमुख विनय कुमार सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा की नौजवानों को हर साल 2 करोड़ नौकरी, महिलाओं को सुरक्षा, किसानों का आय दुगुनी, छात्रों को शिक्षा, महंगाई कम करने का वादा करके मोदी जी सत्ता में आए थे, लेकिन मोदी सरकार के सत्ता में रहते हुए 9 साल हो गया। आज महंगाई चरम पर है, सरकारी नौकरी को खत्म कर रही है, शिक्षा को भी निजी हाथों में सौंपा जा रहा है, देश की सारी संपत्ति बेचा जा रहा है। संसद भवन का उद्घाटन मोदी ने एक राज्य अभिषेक की तरह किया। दलित- आदिवासी राष्ट्रपति के नाम पर भाजपा ने खूब बहाबही लूटी लेकिन जब संसद भवन उद्घाटन और राममंदिर का भूमि पूजन का बात आया तो दलित- आदिवासी राष्ट्रपति को आमंत्रित नही किया गया।

महिलाओं के सुरक्षा की बात करने वाला मोदी सरकार के सामने देश की महिला पहलवान एक महीना से धरना पर बैठी है महिलाओं को न्याय देने के बदले बलात्कारी सांसद को बचाने में मीडिया और भाजपा लगी हुई है। केंद्र सरकार की विफलताओं से पूरी जनता निराश हो गया है। केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। बैठक में भाजपा भगाओ अभियान के तहत 15 जून को दारौदा में धरना होगा जिसमे महागठबंधन से हजारों लोग भाग लेंगे । इस बैठक में जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, माले प्रखंड सचिव उपेंद्र प्रसाद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अनंत तिवारी, आरवाईए के प्रदेश सचिव जयशंकर पंडित प्रदेश, सुरेंद्र प्रसाद, बच्चा तिवारी महागठबंधन के कार्यकर्ताओं शामिल थे

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024