परवेज अख्तर/सिवान: मानवाधिकार सुरक्षा एवं सतर्कता परिषद के राष्ट्रीय सचिव सह जिलाध्यक्ष सरफराज अहमद ने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री को आवेदन भेजकर शहर स्थित सिसवन ढाला पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की है। उसने आवेदन में कहा है कि सिवान पूर्व राष्ट्रपति देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद तथा मौलाना मजहरुल हक साहब की पवित्र धरती है। सिवान जंक्शन के पूरब सिसवन रेलवे ढाला से हुसैनगंज, सिसवन, हसनपुरा आदि प्रखंडों के कई गांवों के लोगों का किसी न किसी काम से शहर में आना होता है।
आए दिन सिसवन ढाला के समीप हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। वहीं ट्रेन के आगमन के समय काफी देर तक ढाला बंद रहता है इस कारण लोगों को काफी देर इंतजार करना पड़ता है। इस दौरान आए दिन दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है, इसलिए यहां ओवर ब्रिज निर्माण की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से शीघ्र ही सिसवन रेलवे ढाला पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…