परवेज अख्तर/सिवान: दारौदा जिलाधिकारी एवं एसपी के निर्देश पर बुधवार की शाम बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, सीओ दीनानाथ कुमार, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर आदि ने मुहर्रम पर ताजिया जुलूस शांति पूर्वक निकालने के लिए विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से पूछताछ की तथा उनकी समस्याओं को सुना।
पदाधिकारियों की टीम भीखाबांध, फतेहपुर, रमसापुर, सतजोडा़,रामगढ़ा, रंगरौली आदि गांवों में घूम-घूमकर लोगों से शांतिपूर्ण मुहर्रम जुलूस निकालने की अपील की। गांवों में अधिकारियों के पैदल घूमता हुआ देख लोगों में कौतूहल रहा। पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। बीडीओ ने कहा कि उपद्रव करने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी हालत में उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…