सिवान: कारगिल विजय दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा भरा बनाने का लिया गया संकल्प

परवेज अख्तर/सिवान: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बुधवार को विभिन्न जगहों पर पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया गया। जानकारी के अनुसार शहर के राजा सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ”मेरी माटी मेरा देश” के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई प्रकार के पौधे कालेज परिसर में लगाए गए। इसके अलावा एनएसएस कार्यकर्ताओं ने गोद लिए जुड़कन दलित बस्ती में भी पौधारोपण किया तथा लोगों को धरती को हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत डा. मनोज कुमार द्वारा नींबू का पौधा लगाकर किया गया। साथ ही विभिन्न देसी पौधे जैसे सागवान, सखुआ, आम, गूलर, शीशम, अशोक, पीपल, नीम, करी पत्ता, तुलसी, अमरूद और सेमल आदि के पेड़ लगाए गए। जुड़कन गांव में एनएसएस कार्यकर्ताओं का सहयोग ग्रहण मांझी, राजू आदि ने किया।

इस मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी बोलेंद्र कुमार अगम, दामिनी कुमारी, कुमुद कुमारी, दीपा कुमारी, सलोनी कुमारी, सलोनी कुमारी पटेल, संगीता गुप्ता, काजल कुमारी, अंजली कुमारी, अनीश कुशवाहा आदि स्वयंसेवक कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर बड़हरिया प्रखंड के आलमपुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक व बच्चों ने बुधवार को पौधारोपण किया। इस मौके पर दर्जनों फूल व छायादार पौधे लगाए गए तथा इसके बचाव का भी संकल्प लिया गया। शिक्षक संघ नेता जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली के तहत छायादार एवं सुगंधित फूलों के पौधे लगाना आवश्यक है ताकि हमारी पृथ्वी स्वच्छ और सुंदर दिखे। इस दौरान बच्चों को अपने घरों के आसपास भी पौधा लगाने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर शिक्षक संतोष कुमार गुप्ता, बृजकिशोर पंडित, संजय बैठा, विनय कुमार, सविता देवी, कमाल एजाज अहमद, गायत्री देवी समेत काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026