परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा अंचलाधिकारी दीनानाथ कुमार ने प्रखंड के जलालपुर, उस्ती, शेरपुर एवं सादपुर गांवों के चार मृतकों के आश्रितों के खाते में आपदा विभाग से मिली अनुदान राशि सोमवार को उनके खाते में भेजी है। सीओ ने बताया कि बताया कि प्रत्येक आश्रितों के खाते में चार-चार लाख रुपये भेजी गई है।
उन्होंने बताया कि प्रखंड के जलालपुर में 11 अगस्त 2020 में गांव के ही जीतन मांझी की पुत्री पुष्पा कुमारी की झोर पुल में स्नान करने के दौरान मौत हो गई थी। इसी तरह विभिन्न आपदा में सादपुर के विनय कुमार, उस्ती गांव के अंशु कुमारी एवं शेरपुर के ललन प्रसाद की मौत हुई थी। उनके आश्रित के खाते में कुल 16 लाख रुपये भेजा गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…