परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के ग्यासपुर पंचायत स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को मुखिया दिलीप कुमार साह की देखरेख में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों मरीजों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवा तथा परामर्श दिए गए। शिविर के संयोजक मुखिया दिलीप साह ने कहा कि शिविर में 364 मरीजों की स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें नि:शुल्क दवा वितरित की गई।
उन्होंने कहा कि गरीबों और असहाय लोगों की सेवा करना एक पुण्य का काम है। ऐसे बीमार मरीज जो अपना इलाज नहीं करा पाते हैं उनके लिए निरंतर ग्राम स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर स्वास्थ्य जांच कर दवा का वितरण भी किया जाता है। शिविर में रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डा. इफ्तिखार अहमद द्वारा स्वास्थ्य जांच किया गया तथा उनके द्वारा लिखी गई दवा आयोजन समिति द्वारा वितरित किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…