आंदर: पिकअप की चपेट में आने से मासूम घायल, ग्रामीणों ने वाहन को पकड़ पुलिस को सौंपा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-दरौली मुख्य पथ पर रकौली गांव के समीप बुधवार की सुबह मवेशियों से लदा पिकअप की चपेट में आने से एक मासूम घायल हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से उसका इलाज सिवान स्थित एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। घायल मासूम की पहचान पतार निवासी सत्या चौरसिया की चार पुत्री लाली कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि लाली कुमारी अपनी मां चांदनी देवी के साथ रकौली मंदिर में पूजा करने जा रही थी।

तभी दरौली की ओर से तेज गति से आ रहे पिकअप ने अनियंत्रित होकर उसे धक्का मार दिया जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य ग्रामीण भाग रहे वाहन का पीछा कर वाहन समेत चालक को पकड़ लिया तथा चालक की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024