दारौंदा: जाति आधारित गणना कार्य को तीसरे दिन 424 परिवारों की हुई जांच

परवेज अख्तर/सिवान: जाति आधारित गणना की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो जाने के बाद राज्य मुख्यालय से निर्देश मिलने पर पांच प्रतिशत परिवारों का दुबारा जांच (क्रास चेकिंग) चल रहा है। इस निर्देश के बाद प्रखंड कार्यालय सभागार में विगत तीन दिनों से एक प्रखंड के पदाधिकारी और कर्मचारी दूसरे प्रखंड में जाकर गणना के मिले डाटा की क्रास वेरिफिकेशन कर रहे हैं। जांच की प्रक्रिया पांच दिनों तक चलेगी। इस संबंध में कर्मियों ने बताया कि बुधवार को तीसरे दिन 424 परिवारों के डाटा की जांच की गई। प्रति दिन एक प्रतिशत डाटा की जांच की जा रही है।

आधारित गणना को आसानी से पूरा करने के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद, नगर पंचायतों सहित 28 केंद्र पर रोजाना एक-एक प्रतिशत क्रास वेरिफिकेशन जांच चल रही है। इसकी देखरेख चार्ज पदाधिकारी एवं कार्यपालक अधिकारी को लगाया गया है। इस संबंध में कोई भी पदाधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वैसे पंचायतों में इस प्रकार से डाटा जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026