परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के चंचौरा बाजार के समीप रविवार की शाम लगभग 5:00 बजे अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक बिजली विभाग के कर्मचारी से 45 हजार रुपए छीन लिया तथा मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी बिजली कर्मचारी का नाम परमिंदर सिंह है जो दरौंदा थाना क्षेत्र के वैदापुर विशुनपूरा निवासी अंबिका सिंह का पुत्र है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिजली विभाग का कर्मचारी परमेंद्र सिंह बिजली बिल का वसूली का घर लौट रहा था.
इसी दौरान पहले से घात जगाए चार अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर बाइक को रोक दिया. उसके बाद चारों हमलावरों ने विद्युत कर्मी की पिटाई कर उपभोक्ताओं से वसूले गए 45 हजार रुपए छीन कर फरार हो गए. इस संबंध में विद्युत कर्मी ने दरौंदा थाने में एफ आई आर दर्ज कर दो व्यक्तियों को नामजद सहित चार व्यक्तियों को आरोपित किया है. विद्युत कर्मी ने एफआईआर मैं आरोप लगाया है कि एक हमलावर जिसे वह पहचानता है उसके खिलाफ विद्युत चोरी का एफआईआर विभाग द्वारा किया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…