✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सीवान नगर थाना क्षेत्र के पुराना किला सरदार गली से पुलिस ने एक छात्र की उसके घर के कमरे के पंखे से लटकता हुआ डेड बॉडी संदिग्ध स्थिति में बरामद किया. मृत युवक की पहचान रिटायर्ड आर्मी जवान एबरार अली के 22 वर्षीय पुत्र सेजानुल्लाह साह उर्फ राणा के रूप में हुई हैं.बताया जाता है कि सेजानुल्लाह साह उर्फ राणा सीवान इंजीनियरिंग कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था.वही उसके पापा आर्मी से रिटायर्ड है जो अभी मुम्बई रहते हैं.जबकि मृतक की मां भादा खुर्द प्राथमिक विद्यालय में प्राचार्य हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत युवक सेजानुल्लाह साह उर्फ राणा 3 मार्च को अपनी मां को प्राथमिक विद्यालय में छोड़ने गया.
वहां से वापस अपने घर आ गया.इसके कुछ देर बाद जब पड़ोसियों ने जब इसके घर गए तो देखा कि वह पंखे से लटका हुआ हैं.इसके बाद लोगों ने इसकी मां को सूचना दी.जब मृतक की मां घर पहुंची तब पुलिस को सूचना दी गयी.घटना सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.पुलिस ने पंखे से लटके शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं. फिलहाल पुलिस मामलें की जांच में जुटी है कि मृतक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…