दारौंदा: विद्युत कर्मी को मारपीट कर 45 हजार की छीना, आधा दर्जन के विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के चनचौरा में रविवार की शाम हथियार का भय दिखा तथा मारपीट कर 45 हजार रुपये छीन लिए गए। इस मामले में विद्युत कर्मी थाना क्षेत्र के वैदापुर विशुनपुरा निवासी अंबिका सिंह के पुत्र परमेंद्र सिंह ने थाने में आवेदन देकर जलालपुर निवासी दीपू कुमार सिंह, मोहित सिंह उर्फ राजा, अभिषेक सिंह, निकेतन सिंह एवं दो अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। आवेदन में कहा है कि रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे जलालपुर से बिजली बिल वसूल कर बाइक से वापस लौट रहा था।

इस दौरान चनचौरा बाजार के समीप दीपू कुमार सिंह, मोहित सिंह उर्फ राजा, अभिषेक सिंह, निकेतन सिंह एवं दो अज्ञात व्यक्ति पूर्व से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही चनचौरा बाजार के पास पहुंचा वहां दीपू कुमार सिंह पिस्टल का भय दिखा बाइक रोकने को कहा। जैसे ही बाइक रोका दीपू कुमार सिंह, मोहित सिंह उर्फ राजा, अभिषेक सिंह, निकेतन सिंह एवं दो अज्ञात लोगों ने मुझे पिस्टल का भय दिखा मुझे रोक लिया। जैसे ही मैंने बाइक रोकी वे सभी मुझे मारने लगे। जब मैं घायल होकर गिर गया तो दीपू कुमार सिंह मेरे जेब से विद्युत के वसूले गए 45 हजार रुपये निकाल फरार हो गए। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि प्राथमिकी कर मामलेे की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026