दारौंदा: उत्कर्ष फाइनेंस कंपनी कर्मी से दिन दहाड़े 70 हजार रुपये, बाइक व मोबाइल की लूट

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के चिंतामनपुर रेलवे फाटक 76 के समीप मंगलवार को उत्कर्ष फाइनेंस कंपनी के कर्मी (टीसी) से एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने चाकू एवं देसी कट्टा के बल पर 70 हजार रुपये, बाइक, मोबाइल व टैब लूट ली।इस मामले में पीड़ित कर्मी सह जामो थाना क्षेत्र के क्षेत्र ब्रह्मपुर निवासी अभिनंदन चौधरी ने बताया कि मंगलवार की सुबह कोड़ारी कला, चिंतामनपुर से वसूली पर अपनी बाइक से दारौंदा स्थित कार्यालय लौट रहा था तभी चिंतामनपुर रेलवे फाटक 76 के समीप एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने चाकू व देसी कट्टा का भय दिखा तथा मारपीट कर बैग में रखे वसूली के करीब 70 हजार रुपये, बाइक, मोबाइल, टैब, बायोमेट्रिक आदि लूट लिए।

इसके बाद बदमाशों ने डिमरी जलालपुर की तरफ फरार हो गए। घटना के दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। आने जाने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने घटना की सूचना शाखा प्रबंधक तथा थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि घटना के विभिन्न बिंदुओं पर जांच तथा बदमाशों की पहचान की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024