गुठनी: समस्त जीवों के परम् प्रिय हैं भगवान राम : धर्मराज शास्त्री

परवेज अख्तर/सिवान: जिस तरह सृष्टि के सभी जीव परमात्मा राम को प्रिय हैं, ठीक उसी तरह समस्त जीवों के लिए भगवान राम प्रिय हैं। यदि जीव किसी कारणवश भगवान को भूल भी जाते हैं लेकिन जगत पिता भगवान् राम सभी जीवों पर अहैतुक कृपा करते हैं। यह बातें मिर्जापुर से पधारे धर्मराज शास्त्री ने दरौली में चल रहें रामचरित मानस सम्मेलन के पांचवें दिन मंगलवार को कही। उन्होंने कहा कि जब जंगल में भगवान पैदल जा रहे थे उस क्रम में जंगल के पशु-पक्षी भी भगवान का दर्शन करने के लिए कुछ दूर साथ चलते थे।

इस दौरान भगवान राम ने सीताजी को जब अयोध्या लौटने की बात कही तो उन्होंने बताया कि स्त्रियों के लिए पति ही परमेश्वर हैं, इसलिए मुझे अपने साथ ही रहने दीजिए। वहीं लक्ष्मण ने भी वापस अयोध्या जाने से साफ मना कर दिया। उन्होंने इसके बाद बड़े आचार्य ने मनोहर तरीके से राम और केवट संवाद प्रसंग का विधिवत वर्णन किया। इस मौके पर रतन लाल श्रीवास्तव, दीपक राय, सूर्य भूषणपाठक, प्रभुनाथ तिवारी उर्फ अनु बाबा, कृपा राय समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024