परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा जंक्शन पर शनिवार को आरपीएफ ने लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन में चेनपुलिंग करने के आरोप में एक यात्री काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार यात्री की पहचान वाराणसी के भुलेतन थाना चौक निवासी राजेश कुमार सिंह के रूप में हुई।बताया जाता है कि शनिवार को 15102 लोकमान्य तिलक-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन दारौंदा स्टेशन यार्ड के समीप सुबह 08.42 बजे गुजर रही थी तभी ट्रेन चेनपुलिंग का हार्न देते हुए खड़ी हो गई। ट्रेन रुकने के बाद एक व्यक्ति भाग रहा था जिसे चौकी प्रभारी छोटेलाल सिंह यादव, हेड कांस्टेबल संजय तिवारी, कांस्टेबल सत्येंद्र यादव ने पीछा कर पकड़ लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुझे व्यवसाय के उद्देश्य से वाराणसी से महराजगंज जाना था। भटनी में उक्त ट्रेन में चढ़ा था। मुझे भटनी में किसी ने बताया था कि यह ट्रेन दारौंदा जंक्शन पर रुकती है। जब ट्रेन दारौंदा जंक्शन पर नहीं रुकी तो चेनपुलिंग कर उतर गया, तभी मुझे आरपीएफ द्वारा पकड़ लिया गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी छोटेलाल सिंह यादव ने बताया कि पकड़े गए यात्री को रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए रेलवे न्यायालय सोनपुर भेज दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…