परवेज अख्तर/सिवान: जिले में पिछले तीन दिनों लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सरयू नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ाना शुरू हो गया है। इस संबंध में बाढ़ विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को दरौली में सरयू नदी का जलस्तर 57.840 मीटर मापा गया है, जबकि यहां खतरे का निशान 60.82 मीटर निर्धारित किया गया है । यहां खतरे के निशान से दरौली में सरयू नदी का जलस्तर 2.98 मीटर नीचे है।
वहीं सिसवन में सरयू नदी का जलस्तर 52.37 मीटर मापा गया, जबकि यहां खतरे का निशान 57.04 मीटर निर्धारित किया गया है अर्थात सिसवन में सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 4.67 मीटर कम है। वहीं सोहागरा से सिसवन तक कहीं भी गोगरा तटबंध पर मरम्मत का कार्य नहीं किया गया। गुठनी प्रक्षेत्र के एसडीओ चंद्रमोहन झा ने बताया कि विभाग नदी के जलस्तर और बांध पर लगातार नजर रख रहा है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…