दारौंदा: राजू हत्याकांड के आरोपितों की नहीं हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के सिवान विग्रह निवासी मोहन राम के पुत्र राजू कुमार राम की हत्या बदमाशों ने 25 नवंबर को कर सड़क किनारे फेंक दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने 26 नवंबर की सुबह शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था। इस मामले में मृतक के पिता के बयान चार-पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई थी। घटना के तीन दिन बीतने के बावजूद भी पुलिस हत्यारों को पता लगाने में असफल है। वहीं इस घटना को ले स्वजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि मृतक मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस टीम गहराई से जांच करने में जुटी हुई है। उम्मीद है कि शीघ्र बदमाशों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।ज्ञात हो कि राजू कुमार राम दारौंदा स्थित एक दुकान पर काम करता था। वह 25 नवंबर की शाम दुकान से साइकिल पर सवार होकर घर के लिए चला, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। उसे घर नहीं आने पर स्वजनों को चिंता हुई। स्वजन देर रात तक उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। 26 नवंबर की सुबह उसका खून से लथपथ शव सवान विग्रह गांव स्थित सड़क के किनारे खेत में मिला। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026