परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के जंगलबेलास तथा गौर रौजा गांव में स्थानीय थाने की टीम ने छापेमारी कर 103 लीटर देसी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान जंगलबेलास निवासी रंजीत यादव और गौर रौजा निवासी पवन महतो तथा मुन्ना महतो के रूप में हुई है।ज्ञात हो कि शराबबंदी कानून को ताख पर रख कर बड़े पैमाने पर देसी शराब का निर्माण तथा छोटे-छोटे शराब तस्करों के आपूर्ति की जाने की सूचना पुलिस को मिली थी।
इसको लेकर पुलिस ने सोमवार की शाम उक्त गांवों में छापेमारी कर 103 लीटर देसी शराब के साथ रंजीत यादव, पवन महतो एवं मुन्ना महतो को गिरफतार कर लिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध पूर्व में शराब मामले में आधा दर्जन से अधिक प्राथमिकी की गई है तथा पुलिस कई बार गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन जेल से बेल पर आने के बाद शराब निर्माण कार्य करने लगते हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…