दारौंदा: मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रानीबारी में पूर्व के विवाद में मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। उसकी मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान मड़सरा निवासी नारायण यादव के रूप में हुई है। इस मामले में मृतक के पुत्र ने पांच लोगों को आरोपित किया है। जानकारी के अनुसार 14 मई को मड़सरा गांव निवासी नारायण यादव का खड़सरा गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उसके बाद रानीबारी बाजार पर उक्त लोगों नारायण यादव पर कुल्हारी से प्रहार कर घायल कर दिया था।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति बता प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया तथा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बुधवार को इलाज के दौरान पीएमसीएच में नाराययण यादव की मौत हो गई। उनका शव गांव पहुंचते ही स्वजनाें में कोहराम मच गया। इस मामले में मृतक के पुत्र अनिल यादव ने थाना में आवेदन देकर खड़सरा निवासी मोनू सिंह, मुकेश यादव, सुबोध सिंह, रंजीत सिंह तथा सोनू यादव को आरोपित किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026