महाराजगंज: चौकीदार को जान से मारने के लिए बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचा चौकीदार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र धोबलिया में 14 मई की रात बदमाशों ने थाना में पदस्थापित चौकीदार धनजीत सिंह पर जानलेवा हमा कर दिया। इस दौरान चौकीदार बाल-बाल बच गया था। इस संबंध में चौकीदार धनजीत सिंह ने बताया कि 14 मई की रात्रि में गश्त के दौरान मैं धोबवलिया गांव के पुल के पास मौजूद था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश कहीं जा रहे थे। मैंने उन्हें ट्रीपल लोड देख कर अंधेरे में टार्च के सहारे बदमाशों को रोकने का इशारा किया।

तभी बाइक पर बैठा एक बदमाश ने अपनी कमर से पिस्तौल निकाल मुझ पर तीन राउंड फायर कर दिया और फरार हो गए। संयोग रहा कि मैं बच गया। घटना की जानकारी तुरंत थानाध्यक्ष को दी। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले का जांच पड़ताल शुरू की। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों की पहचान की जा रही है। बदमाशों की पहचान कर उनके विरुद्ध जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024