परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बगौरा, भीखाबांध, जलालपुर, शेरपुर, हड़सर, पसिवड़, कोडा़री कला, कमसड़ा, दर्शनी, रामा छपरा, दवन छपरा, धानाडी़ह, रमसापुर, कोथुआ-सारंगपुर सहित विभिन्न गांवों में गुरुवार को भगवान विष्णु को समर्पित पर्व अनंत चतुर्दशी मनाया गया। इस दौरान युवक और युवतियों ने उपवास रखकर कलश पर अष्टदल कमल की तरह बने बर्तन में कुश से निर्मित अनंत की स्थापना कर विधि विधान पूर्वक भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की।
आचार्य रवि मिश्रा ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार महाभारत काल से अनंत चतुर्दशी की शुरुआत हुई थी। भगवान विष्णु तीनों लोकों का पालन और रक्षा करने के लिए स्वयं भी चौदह रूपों में प्रकट हुए थे। उन्होंने कहा कि भगवान अनंत की पूजा अर्चना करने से पाप से मुक्ति मिल जाती है। भक्तों को मनचाहा फल की प्राप्ति होती है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…