सिवान: जविप्र के दुकानदारों के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी : प्रदेश महामंत्री

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के आंबेडकर नगर स्थित सामुदायिक भवन में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा ने की। प्रदेश महामंत्री गौरव लाभ को अंगवस्त्र व बुके देकर स्वागत किया गया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से डीलरों को सरकारी सेवक का दर्जा दिलाने पर विचार विमर्श किया गया। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि जन वितरण प्रणाली विक्रेता सरकारी सेवक की पात्रता रखते हैं, लेकिन राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण अभी तक हकमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क लेकर सदन तक व न्यायालय तक हक की लड़ाई लड़ी जाएगी।

बताया कि सूबे के करीब 53 हजार जन वितरण प्रणाली दुकानदार राज्य मुख्यालय में सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे। बताया कि छह अक्टूबर को संयुक्त मोर्चा की बैठक में निर्णय लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन का आगाज किया जाएगा। उन्होंने डीलरों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी चट्टानी एकता बनाए रखे, ताकि संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रस्तावित एक सूत्री मांग को सरकार पूरी कर सके। मौके पर रमेश प्रसाद, दिलीप जायसवाल, मुजाहिद हुसैन, विनय कुमार, विरेंद्र चौधरी, विश्वजीत कुमार, अर्जुन चौधरी, राजकुमार चौधरी, शमसीर अहमद, परवेज अहमद, धनंजय पांडेय, त्रिलोकीनाथ तिवारी, राजेश कुमार, मंजय कुमार, भरत मांझी सहित अन्य जन वितरण प्रणाली के दुकानदार उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024