दरौंदा: कटवार में युवती की हत्या के आरोपी की हुई गिरफ्तारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के कटवार गांव दशरथ मांझी की पुत्री की हत्या गांव के कुछ दबंगो द्वारा कर दी गई थी. जिस के बाद दशरथ मांझी के आवेदन पर चार लोगों पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 74/2022 में नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी. जिसमे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई थी. एक आरोपी मन कुमार चौरसिया का पुत्र मंटू चौरसिया फरार चल रहा था. जिसकी गिरफ्तारी शुक्रवार की रात्रि में हुई. बतादें कि होलिका दहन की शाम को राहुल मांझी के परिजन एवं प्रीति कुमारी के परिजन के बीच होलिका दहन नहीं करने देने पर कहा सुनी हो गई.

अगले दिन 19 मार्च 2022 को होली के दिन संध्या में लौटना मांझी के पुत्र राहुल मांझी, मनीष चौरसिया, मंटू चौरसिया, अलबेला मांझी व त्रिभुवन मांझी रास्ते में घेरकर लड़की को मारने लगे थे. बीच बचाव करने जो भी लोग गए. उसको भी मारपीट कर घायल कर दिया. परिजनों द्वारा बताया गया कि प्रीति कुमारी को लाठी-डंडे से पीटा गया था. जिसके बाद वह जमीन पर गिर गई. जमीन पर गिरने के बाद पैर से गर्दन को दबा दिया गया था. जिससे घटनास्थल पर ही प्रीति की मौत हो गई थी. मौत के बाद आरोपी फरार चल रहा था जिस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026