परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के गभीरार गांव निवासी एक सीआरपीएफ जवान का निधन हृदय गति रुकने से हो गई . बताया जा रहा है गभीरार गांव निवासी स्वर्गीय सीताराम राम के पुत्र जोगिंदर राम जो कि सीआरपीएफ बटालियन में सेवारत थे की 11 अगस्त गुरुवार को हृदय गति रुकने से देहांत हो गया. जोगिंदर राम नुनमट्टी जीटी, असम में सीआरपीएफ के 128 बटालियन में सेवारत थे.
बताया जाता है कि कर्तव्य अवधि के दौरान अचानक से तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया. शनिवार को दोपहर के समय जैसे ही तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पहुंचा कोहराम मच गया. परिजनों को ढांढस बंधाने वालो का तांता लग गया. स्थानीय थानाध्यक्ष मो तनवीर आलम अपने दल बल के साथ पहुच न सिर्फ अंतिम यात्रा में शामिल हुए बल्कि सलामी भी दिए. साथ मे शव लेकर आये जवानों ने भी सलामी दिए.
दो बेटे और दो बेटियों सहित चार बच्चों के पिता थे योगेंद्र
योगेंद्र राम का दो पुत्र और दो पुत्री हैं. जिनमे कन्हैया कुमार, विकास कुमार, बेटी प्रियंका कुमारी व मनीषा कुमारी है. वहीं पत्नी सुमन देवी की हालत रो रो कर बुरा हो गया. वहीं मुखाग्नि बड़ा पुत्र कन्हैया कुमार ने गभीरार गांव के सरजू नदी के तट पर शनिवार को दो पहर बाद में दी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…