दारौंदा: कक्षा नौ में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने काे निकाली गई जागरुकता रैली

परवेज अख्तर/सिवान: शिक्षा विभाग के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ में बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने के लिए जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान रैली के माध्यम से शिक्षक व बच्चों ने लोगों को कक्षा आठ उत्तीर्ण बच्चों को विद्यालय में नामांकन कराने के लिए लोगों को जागरूक किया।माध्यमिक विद्यालय कोड़ारी कला के प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष आठवीं की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

विभाग के निर्देश पर 10 जुलाई से 31 जुलाई तक आठवीं उत्तीर्ण हुए बच्चों को कक्षा नौ में नामांकन के लिए प्रवेशोत्सव के तहत नामांकन कराईं जा रही है। प्रखंड के 18 विभिन्न विद्यालयों में 3190 बच्चे आठवीं कक्षा उत्तीर्ण किए हैं। प्रखंड के विभिन्न माध्यमिक विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन कराने के लिए बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। इसको लेकर प्रखंड के रामगढ़ा मध्य विद्यालय सर्वोदय, माध्यमिक विद्यालय कोड़ारी कला, माध्यमिक विद्यालय कौथुआ सारंगपुर, माध्यमिक विद्यालय करसौत, माध्यमिक विद्यालय नंदा टोला समेत अन्य आदि विद्यालयों में जागरुकता रैली निकाली गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026