परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के भगौछा गांव के समीप मंगलवार की शाम दो बाइक सवार चार बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हथियार का भय दिखाकर 1.13 लाख रुपये लूट लिए। इस मामले में पीड़ित भारत फाइनेंस उकुलेजन लिमिटेड कंपनी के महाराजगंज शाखा के कर्मी मनीष कुमार ने थाना में आवेदन प्राथमिकी कराई है। उसने आरोप लगाया है कि मंगलवार की शाम करीब पांच बजे सारण के जनता बाजार थाना क्षेत्र के चकमीरा गांव से अपने सहकर्मी मोतीलाल कुमार के साथ बाइक से महाराजगंज लौट रहा था तभी थाना क्षेत्र के भगौछा मोड़ के समीप दो बाइक पर सवार चार बदमाश आगे से घेर लिए।
इस दौरान दो बदमाशों ने हम दोनों व्यक्ति के कनपट्टी पर पिस्टल सटा हमारी बाइक की डिक्की खोल उसमें रखे बैग से एक लाख 13 हजार 206 रुपये, एक टैब, बायोमेट्रिक, तीन रजिस्टर तथा सैमसंग की मोबाइल निकालकर महाराजगंज की ओर फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि लूट की घटना की जानकारी मिली है।मामले की जांच पड़ताल कर घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…