परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के सतजोड़ा निवासी उपेंद्र कुमार शर्मा की मौत दो जून को ओडिशा के बालासोर में हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन हादसा में हो गई थी। स्वजन मुआवजा व शव के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे थे। घटना के 53 वें दिन रेलवे प्रशासन ने उपेंद्र के शव को कागजी कार्रवाई के बाद उनके स्वजनों को सौंप दिया।
शव की पहचान डीएनए जांच के आधार पर की गई। मृतक के स्वजन एवं पत्नी का डीएनए सैंपल रेलवे प्रशासन द्वारा लिया गया था। शव काफी गल चुका था। शव को गांव लाने के स्थिति में नहीं था। इसलिए स्वजन शव को लेकर वहीं अंतिम दाह संस्कार कर दिए। दाह संस्कार के बाद स्वजन बुधवार को गांव पहुंचेंगे। यह जानकारी स्वजनों ने मोबाइल से संपर्क कर दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…