सिवान: एक सप्ताह से युवक लापता, अनहोनी की आशंका से स्वजन परेशान

परवेज अख्तर/सिवान: चैनपुर ओपी क्षेत्र के रामगढ़ गांव से एक युवक 19 जुलाई से अचानक गायब हो गया। स्वजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बावजूद कहीं पता नहीं चला। स्वजन अब अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। लापता युवक की पहचान रामगढ़ निवासी छोटेलाल महतो के पुत्र मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। युवक की मां हिराझरी कुंवर ने बताया कि मिथिलेश एक जुलाई को घर से बेंगलुरू गया था। वहां जाने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। उन्होंने इसकी जानकारी मुझे दी। उसे वहां घर लौटने की सलाह दी गई। वह 15 जुलाई को ट्रेन से आने की बात कही थी।

उसके बाद 19 जुलाई को उसने 19 जुलाई को पटना ट्रेन से उतरने की बात कही थी, लेकिन अब तक वह घर नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल बंद बता रहा है। इसके बाद अनहोनी की आशंका जताते हुए मां का रो-रोकर बुरा हाल है। रामगढ़ पंचायत के मुखिया पति व जदयू प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र भारती ने प्रशासन से युवक को खोजने की गुहार लगाई है। चैनपुर ओपी प्रभारी अभिनंदन कुमार ने बताया कि युवक के मोबाइल का सीडीआर निकाल जांच की जाएगी। पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026