दारौंदा: बीडीओ ने लापरवाही व कर्त्तव्यहीनता के आरोप में आठ बीएलओ से मांगा स्पष्टीकरण

परवेज अख्तर/सिवान: निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान केंद्रों पर चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के तहत विभिन्न बूथों पर तीन व चार दिसंबर को विशेष कैंप लगाया गया था। इस क्रम में प्रखंड के आठ मतदान केंद्रों पर संबंधित बीएलओ द्वारा एक भी प्रपत्र प्राप्त नहीं किया गया। इस पर प्रखंड कार्यालय के ज्ञापन संख्या 1388 दिनांक सात दिसंबर 2022 के अनुसार उक्त सभी बीएलओ से दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेजे जाने की बात कही गई है। इस संबंध में बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मतदाता पहचान पत्र में सुधार करने एवं मृत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया था।

इस दौरान मतदान केंद्र संख्या 200 के बीएलओ आंगनबाड़ी सेविका आशा सिन्हा, मतदान केंद्र संख्या 201 की बीएलओ आंगनबाड़ी सेविका शांति देवी, मतदान केंद्र संख्या 205 के बीएलओ शिक्षक शशिभूषण मिश्रा, मतदान केंद्र संख्या 206 के बीएलओ शिक्षक धनंजय कुमार मांझी, मतदान केंद्र संख्या 209 की बीएलओ आंगनबाड़ी सेविका धनवती देवी, मतदान केंद्र संख्या 221 की बीएलओ आंगनबाड़ी सेविका धर्मशीला देवी, मतदान केंद्र संख्या 254 की बीएलओ आंगनबाड़ी सेविका रेणु देवी एवं मतदान केंद्र संख्या 287 की बीएलओ आंगनबाड़ी सेविका निक्की कुमारी द्वारा इस विशेष कैंप में एक भी प्रपत्र प्राप्त नहीं किया गया है। इन आठ बीएलओ को दो दिनों में बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य नहीं समझते हुए जानबूझकर लापरवाही एवं कर्त्तव्यहीनता को दर्शाता है। इन लोगों से दो दिनों में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026