गुठनी डाकघर में सुविधाओं का अभाव, कई कार्य बाधित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर सिर्फ नाम के लिए रह गया है। इसमें कोई भी सेवा सुचारू रूप से नहीं चलता है। साथ ही यहां के कर्मचारी समय से नहीं आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। विगत दो सालों से स्पीड पोस्ट की सेवा पूर्णतया बंद है। इस कारण लोगों को का पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट, ग्रामीण जीवन बीमा, डाक जीवन बीमा, बचत खाता, आवर्ती खाता, एमआइएस एकाउंट, किसान विकास पत्र, राष्ट्रीय बचत पत्र, टर्म डिपाजिट समेत सभी कार्य किया जाता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से इनमें से अधिकांश कार्य बिल्कुल बंद हो गए हैं। ग्रामीण मुकेश पांडेय, वृंदा शुक्ल, अमित कुमार, विशाल कुमार, राजेश कुमार, राहुल कुमार, शुभम मिश्रा, कन्हैया कुमार समेत सैकड़ों युवकों ने डाक विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

आधुनिकीकरण और कंप्यूटरीकरण के नाम पर लगातार शोषण किया जा रहा :

मुख्यालय स्थित डाकघर में असुविधाओं का यह आलम कि इसके उपभोक्ताओं को उनके खाते तक की जानकारी समय से नहीं मिल पाती है। वहीं सुकन्या योजना में जमा पैसे का उपभोक्ताओं का इंट्रेस्ट न मिलना भी गड़बड़ झाला की तरफ इंगित करता है। लोगों का आरोप है कि आधुनिकीकरण और कंप्यूटरीकरण के नाम पर लगातार शोषण किया जा रहा है। जिसपर विभाग के वरीय अधिकारियों की नजर तक नहीं पड़ी। इस संबंध में डाकपाल अमित आनंद ने बताया कि गुठनी शाखा को पूर्णतः कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है जिससे सभी सेवाएं बंद हैं। करीब एक महीने में कोर बैंकिंग सेवा समेत आनलाइन सभी कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026