दारौंदा: बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं को किया जागरूक

✍️परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा शत प्रतिशत मतदान कराने को ले प्रशासन द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य जोरों पर है। इसके तहत बीएलओ द्वारा डोर- टू- डोर संपर्क कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान बीएलओ ने मतदान के महत्व को समझाते हुए 25 मई को अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंच मतदान करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। वहीं शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में बच्चों को उनके अभिभावकों को मतदान करने के लिए संकल्प दिलाया। बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का जायजा लिया तथा इसमें तेजी जाने की अपील की।

वहीं समाज कल्याण विभाग की ओर से मतदान के प्रति जागरुकता लिए शनिवार को कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की ओर से अपने-अपने परियोजना क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। प्रशिक्षु बीडीओ जुही कुमारी ने बताया कि महिला मतदाताओं और पहली बार मतदाता बने युवकों एवं युवतियों को शत प्रतिशत मतदान को ले प्रेरित करने का अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही 80 से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026