हुसैनगंज: आंगनबाड़ी सेविकाओं ने रैली निकाल मतदाताओं किया जागरूक

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड कार्यालय परिसर से शनिवार को बीडीओ राकेश कुमार चौबे, सीओ दिव्य प्रकाश, पीओ मनरेगा विश्वजीत कुमार एवं सीडीपीओ मधु लता के नेतृत्व आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं विद्यालय के छात्रों की उपस्थिति में प्रभातफेरी निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान 25 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव में निष्पक्ष एवं भयमुक्त होकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया।

इस दौरान “जन-जन की है यही पुकार, वोट देना मेरा अधिकार, पहले मतदान बाद में जलपान” जैसे उत्साहवर्धक स्लोगन को बुलंद कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। प्रभातफेरी प्रखंड मुख्यालय, हुसैनगंज बाजार तथा उत्तर मोहल्ला होते हुए पुनः प्रखंड कार्यालय पर पहुंची। इस अवसर पर सांख्यिकी सहायक शिवपुकार यादव, एलएस सरिता कुमारी, मुन्नी खातून, राजेश्वर प्रसाद, सेविका अनीता श्रीवास्तव, आशा कुमारी, मीना देवी सहित अन्य सेविका एवं सहायिका व प्रखंड के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026