दरौंदा : समाजसेवी राजा ठाकुर के निधन पर रो पड़े प्रखंडवासी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के सिरसाव पंचायत के पूर्व सरपंच आशा देवी के पति समाजसेवी संजय कुमार सिंह उर्फ राजा ठाकुर का निधन बुधवार की सुबह दिल्ली अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गया. बतादें कि राजा ठाकुर कई दिनों से सांस से संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे. मंगलवार की दोपहर में अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी. जिसके बाद परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दारौंदा में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां पर उनका इलाज चल रहा था. लेकिन बेहत इलाज के लिए डॉक्टरों ने दिल्ली एम्स में रेफर कर दिया.

जिसके बाद परिजनों द्वारा उनको दिल्ली ले जाया जा रहा था, लेकिन बीच में ही उनका निधन हो गया. इधर निधन की खबर सुनते हैं पूरे प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी. उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पूरे पंचायत भर के लोग चल पड़े. राजा ठाकुर पूर्व शिक्षक वीरेंद्र ठाकुर के पुत्र हैं. उनके अंतिम दर्शन करने के लिए दिनेश राय, राजीव कुमार भारती, आशुतोष चंदन, धर्मेंद्र गौरी यादव, दिलावर तारीक, शेखर राय, नीरज राय, छोटकू सिंह, नंदकिशोर यादव, रामा यादव, धर्मनाथ यादव, विशाल यादव, गतिलाल यादव, संजय सिंह, अभिषेक गौतम, राजू राय, अवधेश ठाकुर के अलावे सैकड़ो लोग मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026