सिवान: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र के गौशाला रोड स्थित व्यापार मंडल के समीप बिजली की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर संध्या व्यापार मंडल के समीप किसी भगत नामक व्यक्ति का मकान की ढलाई हो रही थी और उसमे मजदूर कार्य कर रहे थे. वहीं एक मजदूर गिट्टी, बालू, सीमेंट मिलाने वाला मिक्सर मशीन चला रहा था. तभी अचानक मिक्सर मशीन में करंट आ गई और वह मूर्छित होकर गिर पड़ा. अभी अन्य मजदूर कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद ढलाई में शामिल मजदूर और ठेकेदार घटनास्थल से फरार हो गए.

मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरावे गांव निवासी रंगीला यादव के रूप में की गई. सूचना पर पहुंची महादेवा ओपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रंगीला यादव मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. जहां मंगलवार की संध्या उसकी मौत हो गई. परिजनों ने यह भी बताया कि रंगीला यादव की पुत्री की शादी होने वाली थी. जिसका शादी तय हो चुका है और वह अपनी पुत्री की शादी करने के लिए सारी व्यवस्था कर रहा था. इधर मिक्सर मशीन में करंट किस प्रकार आया यह जानकारी नहीं मिल सकी हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026