दारौंदा: बालासोर ट्रेन दुर्घटना में मौत के बाद एक माह बाद भी नहीं मिला शव

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा ओडिशा के बालासोर में विगत दो जून को हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना में बिहार के एक परिवार को अपने बेटे उपेंद्र कुमार शर्मा का शव एवं मुआवजा एक माह बाद भी नहीं मिला। इसके लिए मृतक के स्वजन एवं गर्भवती पत्नी ने डीएनए टेस्ट के लिए खून देकर रेलवे अधिकारियों से लेकर जिलाधिकारी तक लगातार न्याय की गुहार लगा कर थक चुके हैं। मृतक के पिता सतजोड़ा निवासी ललन शर्मा ने बताया कि उपेंद्र कुमार शर्मा कई वर्षों से बेंगलुरु में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। पुत्र उपेंद्र एक जून को हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से गांव आ रहा था। हालांकि ट्रेन में जुर्माना देकर इस यात्रा शुरू किया था। ट्रेन दुर्घटना के आधे घंटे पहले तक उससे बातचीत हुई।

उसने ही वाट्सअप पर (ट्रेन संख्या 12864) से सफर शुरू करने की सूचना दी। उन्होंने दो हजार रुपए जुर्माना ट्रेन में दिया। उसकी सूचना भी अपने स्वजनों को दी। घटना के बाद स्वजन उसके शव को लिए दुर्घटना स्थल बालासोर तक गए। तमाम अस्पतालों की खास छानी, लेकिन उसका शव नहीं मिल सका। वहां के रेलवे अधिकारियों से मिलकर अपने बेटे का शव एवं मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई। हालांकि रेलवे डीएनए टेस्ट के लिए स्वजनों का खून लिया। इसके बाद जब भी मोबाइल पर फोन किया जाता है तो एक दो दिन कहकर टाल दिया जा रहा है। रेलवे प्रशासन की ऐसी हालत के बाद पिता ललन शर्मा ने सिवान जिलाधिकारी को शव एवं मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। ज्ञात हो कि मृतक उपेंद्र की शादी एक वर्ष पहले ही मधु कुमारी के साथ हुई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026