महाराजगंज: 72 घंटे के अखंड हरिकीर्तन पूजा पाठ के साथ शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज मुख्यालय के बाला बाबा मठ परिसर में रविवार को 72 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आरंभ मठाधीश बद्री नारायण दास महाराज की देखरेख में शुरू हुआ। इसके पूर्व यज्ञाचार्य चंद्रशेखर तिवारी, आदर्श भारद्वाज, पंडित दीपू बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हरिकीर्तन का शुभारंभ कराया। इस कार्यक्रम में रवींद्र सिंह धनिक, रीना देवी का तन-मन-धन से सहयोग करते देखे गए। यज्ञ के दौरान अग्निदेव को साक्षी मानकर अखंड दीप प्रज्वलित किया गया। गौरी गणेश पूजन, वेदी पूजन, नवग्रह पूजन, मंडप पूजन, शालिग्राम पूजन, गौ पूजन, तुलसी पूजन, महावीरी ध्वजा पूजन, विप्र पूजन के बाद आरती की गई। इसके बाद गगनभेदी जयकार के साथ अखंड हरिकीर्तन आरंभ हुआ।

इस मौके पर हरे राम, हरे राम, राम-राम हरे हरे, हरे कृष्णा, हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे हरे का महामंत्र पूरे क्षेत्र में गूंजने लगा। इसके साथ ही 72 घंटे का हवन, रामायण पाठ, माला जाप प्रारंभ हुआ। यज्ञ के दौरान 21 फीट लंबा महावीरी ध्वजारोहण किया गया। मठाधीश ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान में अयोध्या, काशी, वृंदावन, मथुरा सहित देश के कोने-कोने से संत पधारे हैं। सोमवार को गुरु पूर्णिमा मनाया जाएगा। बुधवार को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। मौके पर संत वंशी दास, कनक बिहारी दास, रामधनी दास, गोविंद दास, रामप्रिय दास, राघव दास, अमर दास, श्याम दास आदि संत मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024