परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रानीबारी बाजार में 13 अप्रैल की शाम ईख खरीदारी को लेकर दो पक्षों में हुई चाकूबाजी मामले में दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के रानीबारी बाजार में ईंख खरीदारी को लेकर दो पक्षों में चाकूबाजी हो गई थी।
इस मामले में वैदापुर निवासी मुनचुन सिंह के बयान पर रंगरौली निवासी अजीत कुमार मांझी एवं अन्य दो को आरोपित किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के रंगरौली निवासी अजीत कुमार मांझी के बयान पर वैदापुर निवासी मुनचुन सिंह, आयुष सिंह सहित तीन लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…