परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के ग्यासपुर में सोमवार को स्नान करने गए एक वृद्ध के गहरा पानी में जाने के कारण डूबने सनसनी फैल गई। इस दौरान आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना अंचल कार्यालय को दी। इसकी सूचना मिलते ही सीओ विकास कुमार मौके पर पहुंच ग्रामीण एवं गोताखोरों के माध्यम से वृद्ध को ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
डूबे वृद्ध की पहचान तिरबलुआ निवासी रामाधार साहनी के पुत्र फुशी उर्फ हीरालाल साहनी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों के राेने से माहौल गमगीन हो गया। समाचार प्रेषण तक तलाश जारी था। इस मौके पर मुखिया श्रीनिवास गुप्ता, दिनेश यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…