दारौंदा: भाकपा माले नुक्कड़ सभा में पटना में आयोजित महापड़ाव को सफल बनाने का आह्वान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों पर शुक्रवार को इंकलाबी नौजवान सभा और किसान महासभा का सात सदस्यीय नेताओं की टीम द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा में संगठन की मजबूती तथा पटना राजभवन के समक्ष 26 से 28 तक आयोजित महापड़ाव कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश सहसचिव जयशंकर पंडित ने कहा कि केंद्र सरकार ने महंगाई बढ़ाकर कृषि लागत को करीब दोगुना कर दिया है। आम लोगों के जीवन को संकट में डाल दिया, बेरोजगारी, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण ने मजदूर-किसान परिवारों की जिंदगी सांसत में डाल दी।

केंद्र की सरकार ने अडानी समेत बड़े कारपोरेट घरानों के लाखों करोड़ के कर्ज माफ कर दिया है और दूसरी तरफ किताब, रोटी-दाल व शव फूंकने पर जीएसटी लगाकर आम आदमी को निचोड़ना जारी रखा है। केंद्र सरकार की इन मजदूर-किसान व आम नागरिक विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों व मजदूर संगठनों के देशव्यापी आह्वान पर पटना में राजभवन के समक्ष 26, 27 व 28 नवंबर को तीन दिवसीय महापड़ाव होगा। इस महापड़ाव का प्रचार के लिए दारौंदा, राजापुर, पसीवड़ में यात्रा निकाल लोगों को महापड़ाव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया। इस मौके पर इंकलाबी नौजवान सभा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, किसान महासभा के प्रखंड सचिव रामायण यादव, राजकिशोर प्रसाद आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026